केंद्र ने टीवी चैनलों के लिए जारी की एडवाइज़री; भड़काऊ बहस और AI के दुरुपयोग पर चेताया
केंद्र सरकार ने एडवाइज़री जारी करते हुए निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों को भड़काऊ बहसों/सांप्रदायिक सामग्री/AI के दुरुपयोग के खिलाफ चेतावनी दी है। इसमें अपशब्द बोलने वाले पैनलिस्टों की आवाज़ म्यूट/लाइव फीड बंद करने को कहा गया। चैनलों को आतंकवाद-विरोधी अभियानों की लाइव कवरेज से बचने और AI का इस्तेमाल केवल सहायक के रूप में करने की सलाह दी गई है।