केंद्र ने दलाई लामा के गाडेन फोड्रंग कार्यालय को लुटियंस दिल्ली में बंगला आवंटित किया है। पंडित रवि शंकर शुक्ल लेन के 20 नंबर वाले इस बंगले की पिछले कुछ महीनों में मरम्मत कराई गई है। 2011 में जब लामा ने राजनीतिक अधिकार छोड़ने का फैसला किया था तब गाडेन फोड्रंग को ट्रस्ट के रूप में पंजीकृत किया गया था।