केंद्र ने पांचवें और छठे वेतन आयोग के अंतर्गत आने वाले अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) क्रमश: 12% और 7% बढ़ा दिया है। पांचवें वेतन आयोग वालों को 455% और छठे वेतन आयोग वालों को 246% डीए मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होगी। कई केंद्रीय स्वायत्त संस्थाओं के कर्मचारी 5वें/छठे वेतन आयोग से वेतन पाते हैं।