केंद्र ने बाढ़ और चक्रवात प्रभावित 5 राज्यों के लिए ₹1554.99 करोड़ की दी मंज़ूरी

केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 के दौरान बाढ़, आकस्मिक बाढ़, भूस्खलन और चक्रवाती तूफान से प्रभावित हुए 5 राज्यों को राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष के अंतर्गत ₹1554.99 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंज़ूरी दी है। आंध्र प्रदेश को ₹608.08 करोड़, नागालैंड को ₹170.99 करोड़, ओडिशा को ₹255.24 करोड़, तेलंगाना को ₹231.75 करोड़, त्रिपुरा को ₹288.93 करोड़ मिले हैं।