केंद्र सरकार ने सोमवार को विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया। दरअसल, 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी मिसरी 30 नवंबर को रिटायर होने वाले थे। अधिकारियों ने कहा कि प्रावधान जनहित में विदेश सचिव की सेवानिवृत्ति की तिथि के बाद भी सेवा विस्तार की अनुमति देते हैं।