केंद्रीय कैबिनेट ने बजट को दी मंज़ूरी, लगातार 7वीं बार बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को 2024-2025 के बजट को मंज़ूरी दे दी जिसके बाद निर्मला सीतारमण बतौर वित्त मंत्री लोकसभा में अपना लगातार सातवां बजट पेश करेंगी। इससे पहले सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की थी। गौरतलब है, सीतारमण लगातार सातवीं बार बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री होंगी।