डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज़ ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सैलरी अकाउंट पैकेज लॉन्च किया है। इसमें ₹1.5 करोड़ का पर्सनल ऐक्सिडेंट इंश्योरेंस, ₹2 करोड़ का एयर ऐक्सिडेंट इंश्योरेंस, ज़ीरो‑बैलेंस सैलरी अकाउंट और होम, एजुकेशन व पर्सनल लोन के लिए रियायती ब्याज दरें मिलेंगी। कार्ड के फायदे में एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, रिवॉर्ड पॉइंट्स, अनलिमिटेड ट्रांज़ैक्शन और जीरो मेंटेनेंस फीस शामिल हैं।