दुनिया के केंद्रीय बैंकों के विदेशी मुद्रा भंडार में अब अमेरिकी ट्रेज़री की तुलना में अधिक सोना है। गौरतलब है कि 1996 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। इसको लेकर क्रेसकैट कैपिटल के मैक्रो स्ट्रैटेजिस्ट टावी कोस्टा ने 'X' पर लिखा, “यह रीसेंट हिस्ट्री में सबसे बड़े वैश्विक बदलाव यानी ग्लोबल रिबैलेंसिंग की शुरुआत हो सकती है।"