केंद्रीय बजट 2025-26 के बाद क्या होगा सस्ता और क्या होगा महंगा?

केंद्रीय बजट 2025-26 के बाद मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एलईडी टीवी और भारत में बने कपड़े सस्ते होंगे। इसके अलावा कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की 36 जीवन रक्षक दवाइयां, बुनकरों के बुने कपड़े, चमड़े के सामान, फ्रोज़न फिश पेस्ट और समुद्री उत्पाद सस्ते होंगे। वहीं, कुछ बुने हुए कपड़े और इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल महंगे हो जाएंगे।