झारखंड में सत्तारूढ़ जेएमएम ने शनिवार को दावा किया कि केंद्रीय बजट 2025-26 में झारखंड के लिए कुछ भी प्रस्तावित नहीं किया गया। जेएमएम के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, "बजट में पड़ोसी राज्य बिहार को कई परियोजनाएं दी गईं लेकिन झारखंड और उसके लोगों की पूरी तरह उपेक्षा की गई। झारखंड के प्रति ऐसा उपेक्षापूर्ण रवैया क्यों अपनाया गया?"