केंद्रीय बजट देश का सालाना फाइनेंशियल लेखा-जोखा होता है जिसमें सरकार विशेष वित्तीय वर्ष के लिए अपनी अनुमानित कमाई और खर्च का लेखा जोखा पेश करती है। वोट ऑन अकाउंट एक अस्थायी वित्तीय व्यवस्था है और यह संचित निधि से सरकार को दी जाने वाली ग्रांट है। वोट ऑन अकाउंट में टैक्स से जुड़ा बदलाव नहीं होता है।