केंद्रीय बजट से पहले ट्रक में भरकर संसद पहुंचीं बजट की कॉपियां, वीडियो आया सामने

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को केंद्रीय बजट 2025-26 संसद में पेश करेंगी। इससे पहले आज सुबह ट्रक भरकर संसद पहुंचीं बजट की कॉपियों की तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं जिनमें सुरक्षा जांच करते सुरक्षाकर्मियों को देखा जा सकता है।गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार अपना लगातार 8वां बजट संसद में पेश करेंगी।