केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में चल रहे महाकुंभ में डुबकी लगाई और पक्षियों को दाना भी खिलाया। किरण रिजिजू ने 'X' पर इसका वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मां गंगा की अविरल धारा इस देश की पवित्र भावना का प्रतीक है। इस आयोजन की भव्यता और दिव्यता अत्यंत ऊर्जावान है।"