केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की 'बड़ी मां' को चाची ने घर से निकाला, क्या है विवाद?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की 'बड़ी मां' राजकुमारी देवी व उनके चाचा पशुपति पारस की पत्नी के बीच झगड़ा हो गया और राजकुमारी ने उन पर घर से बाहर निकालने व ताला जड़ने का आरोप लगाया है। यह मामला खगड़िया के शहरबन्नी स्थित घर का है। राजकुमारी देवी ने कहा, "चिराग पासवान खगड़िया आएं और जल्द संपत्ति का बंटवारा करें।"