केंद्रीय मंत्री ने रिसीव किया PM मोदी को दिया गया बारबाडोस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बारबाडोस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस' अवॉर्ड रिसीव किया है। बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया एमोर मॉटली ने 2024 में पीएम मोदी को यह अवॉर्ड कोविड-19 महामारी के दौरान उनके रणनीतिक नेतृत्व और मूल्यवान सहायता के लिए देने की घोषणा की थी।