केंद्रीय कृषि मंत्री व एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल चौहान की शादी की रस्में चल रही हैं। हल्दी की रस्म के दौरान केंद्रीय मंत्री का पत्नी साधना संग डांस करने का वीडियो सामने आया है। कुणाल की भोपाल के नामी डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धी जैन से 14 फरवरी को शादी होनी है।