केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि मंत्रिमंडल ने केंद्रीय क्षेत्र की योजना 'स्किल इंडिया कार्यक्रम' को 2026 तक जारी रखने और इसके पुनर्गठन के लिए ₹8,800 करोड़ के परिव्यय को मंज़ूरी दी है। उन्होंने कहा, "युवाओं के लिए अवसर पैदा करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन है इसलिए इसे मंज़ूरी मिली...और इसका ध्यान अभिसरण व गुणवत्ता पर होगा।"