केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परमाणु क्षेत्र में निजी भागीदारी से जुड़े विधेयक को दी मंज़ूरी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी भागीदारी को अनुमति देने संबंधी विधेयक को मंज़ूरी दे दी। इसका उद्देश्य 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लक्ष्य को पूरा करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस विधेयक को मंज़ूरी दी गई।