केंद्रीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पहली कक्षा और केजी क्लासेस में एडमिशन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन के अनुसार, पहली कक्षा और बाल वाटिका (केजी क्लासेस) 1, 2 और 3 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 मार्च से सुबह 10 बजे से शुरू होगी जो 21 मार्च तक चलेगी।