केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने पुनर्मूल्यांकन में हुई गड़बड़ी पर CBSE से मांगी रिपोर्ट
सीबीएसई की री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बोर्ड से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने अधिकारियों से तकनीकी खामियों के बारे में स्पष्टीकरण देने को कहा है। साथ ही री-इवैल्यूएशन पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर IIT मद्रास के विशेषज्ञों की मदद लेने का निर्देश दिया है।