inshorts

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर के 1,167 पदों पर निकली भर्ती

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने CAPF में सब-इंस्पेक्टर (GD) के 1,167 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें CRPF के 377, ITBP के 430, BSF के 235 और SSB के 125 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर 2026 तक चलेगी। ग्रेजुएशन पास 32 वर्ष तक के अभ्यर्थी bsf.mha.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।