केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर भारत को लेकर 2 बड़े एलान किए हैं। उन्होंने कहा कि 2027 तक 1-2 राज्यों को छोड़कर पूर्वोत्तर क्षेत्र से AFSPA हटा लिया जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार, असम और नागालैंड के बीच सीमा विवाद वाले इलाके में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की संयुक्त खोज के लिए ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौता हुआ है।