रिपोर्ट में बताया गया है कि केंद्र सरकार द्वारा 2025 में जनगणना शुरू करने की उम्मीद है और उसके बाद लोकसभा सीटों का परिसीमन शुरू होगा। परिसीमन के 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है। गौरतलब है, कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि सरकार जनगणना में जातिगत जनगणना को भी शामिल करने पर विचार कर रही है।