पब्लिक सेक्टर की कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने वित्तवर्ष 2024-25 के लिए फाइनल डिविडेंड के रूप में पावर मिनिस्ट्री को ₹3,248 करोड़ का भुगतान किया। वहीं, यह लगातार 32वां वर्ष है जब एनटीपीसी ने केंद्र सरकार को डिविडेंड दिया है। गौरतलब है, वित्तवर्ष 2025 में एनटीपीसी का नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹23,953.15 करोड़ रहा जो वित्त वर्ष 2024 में ₹21,332.45 करोड़ था।