केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिवाली से पहले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की बढ़ोतरी को मंज़ूरी दे दी है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी और इससे केंद्र सरकार के लगभग एक करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा। इस वृद्धि से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की मौजूदा दर 55% से बढ़कर 58% हो जाएगी।