'गुड रिटर्न्स' पर छपी खबर के अनुसार, केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के लिए 35 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इन अधिकारियों का कार्यकाल आयोग के गठन की तारीख से लेकर उसके समापन तक प्रभावी रहेगा। बकौल रिपोर्ट, सरकार जल्द ही वेतन आयोग की संरचना और कार्यों को औपचारिक रूप दे सकती है।