केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को दी मंज़ूरी: इसरो प्रमुख नारायणन
केंद्र सरकार ने चांद पर रिसर्च करने के लिए भारत के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-5 को मंज़ूरी दे दी है। इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने रविवार को बताया, "3-दिन पहले हमें चंद्रयान-5 मिशन के लिए मंज़ूरी मिली है। हम इसे जापान के सहयोग से करेंगे। इसके तहत चंद्रमा की सतह के अध्ययन के लिए 250 किलोग्राम का रोवर भेजा जाएगा।"