केंद्र सरकार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से किया इनकार
केंद्र सरकार ने सोमवार को बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार कर दिया। जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल के सवाल के जवाब में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में कहा, "मार्च 2012 में अंतर-मंत्रालयी समूह ने बताया था कि राष्ट्रीय विकास परिषद के मानदंडों के आधार पर बिहार के लिए विशेष श्रेणी का मामला नहीं बनता है।"