केंद्र सरकार में निकली डिप्टी फील्ड ऑफिसर की भर्ती, इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय ने डिप्टी फील्ड ऑफिसर के 160 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 21 सितंबर से 21 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियरिंग या साइंस से मास्टर्स कर चुके अभ्यर्थी जो गेट परीक्षा पास कर चुके हैं वे इसके लिए पात्र हैं। लोगों का गेट स्कोर कार्ड व इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा।