रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाकुंभ खत्म होने के बाद नागा साधु हिमालय की गुफाओं, जंगलों और अन्य एकांत स्थानों पर चले जाते हैं और कठोर तपस्या करते हैं। कुछ नागा साधु कुंभ के बाद तीर्थस्थलों की यात्रा पर निकल जाते हैं जबकि कुछ नागा साधु अपने-अपने अखाड़ों में लौट जाते हैं व अखाड़ों के प्रशिक्षण केंद्रों में अपना समय देते हैं।