क्‍या है मेड‍िकल टूर‍िज़्म जिसे बढ़ावा देगी भारत सरकार?

बजट में देश में मेड‍िकल टूर‍िज़्म को बढ़ावा देने का एलान हुआ है। जब दूसरे देशों के लोग इलाज कराने आते हैं तो उसे मेडिकल टूरिज़्म कहते हैं जिससे ट्रांसपोर्ट-होटल्‍स जैसी इंडस्‍ट्रीज़ को फायदा और स्वास्थ्य सेवाओं का सुधार होता है। व‍ित्त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने 2022 में कहा था, "भारत में मेडिकल टूरिज़्म का अनुमानित मूल्य...लगभग $9 बिलियन है।"