कुंवारी लड़कियों को क्यों नहीं रखना चाहिए करवाचौथ का व्रत?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवाचौथ व्रत का मूल उद्देश्य पतिव्रत धर्म का पालन करना है जो विवाह के बाद ही संभव माना गया है। यह व्रत विवाहित महिलाओं की निष्ठा, समर्पण और पति के प्रति कर्तव्य का प्रतीक है। इसी कारण धर्म और शास्त्रों के जानकार कुंवारी लड़कियों के लिए यह व्रत रखना ज़रूरी नहीं मानते हैं।