कांवड़ यात्रा मार्ग में दुकानों पर नेमप्लेट वाले प्रदेश सरकारों के आदेश पर SC ने लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने कांवड़ यात्रा मार्गों में दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के राज्य सरकारों के आदेशों पर अंतरिम रोक लगाई है। आदेशों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सरकारों को नोटिस जारी किए गए हैं। कोर्ट ने कहा है कि खाने-पीने का सामान बेचने वालों को नाम बताने को मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।