कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, जनरेटर में फंसकर बाल समेत किशोरी के सिर की खाल उखड़ी

मुरादाबाद (यूपी) में सोमवार दोपहर कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन पर चढ़ते समय 16 वर्षीय किशोरी के बाल चलते जनरेटर की बेल्ट व पंखे में फंस गए। जनरेटर के झटके से किशोरी के बाल समेत सिर की खाल उखड़ गई और वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

Load More