नकली, केमिकल-ट्रीटेड और फंगस लगे ड्राई फ्रूट्स नुकसानदायक हो सकते हैं। डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि ऐसे सूखे मेवे फेफड़ों, दिल और पेट को नुकसान पहुंचा सकते हैं और कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा, "खरीदते समय रंग-गंध, सफेद पाउडर या जाले, FSSAI लाइसेंस व एक्सपायरी और स्वाद-कुरकुरेपन की ज़रूर जांच करें।"