inshorts

कैंसर की वैक्सीन महत्वपूर्ण ट्रायल में हुई पास, बढ़ गया मरीज़ों का जीवनकाल

दवा कंपनी सेलास लाइफ साइंसेज ने बताया कि उसकी वैक्सीन 'गैलिनपेपिमुट-एस' (GPS) ने एक्यूट मायलॉयड ल्यूकेमिया (AML) के लिए महत्वपूर्ण फेज़-3 रिगल ट्रायल पास कर लिया है। बहुत तेज़ी से फैलने वाले AML के 126 मरीजों पर इसका परीक्षण हुआ। कंपनी के मुताबिक, दूसरी या उससे बाद की रिमिशन में पहुंचे मरीजों में वैक्सीन से औसत जीवनकाल 24 महीने बढ़ा।