कैंसर ट्यूमर को खत्म कर सकता है कोरोना वायरस: स्टडी
नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन कैनिंग थोरेसिक इंस्टिट्यूट की स्टडी के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने पाया है कि कोविड-19 वायरस कैंसर को खत्म कर सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, कोविड-19 पैदा करने वाला वायरस सार्स-कोव-2 इम्यून सिस्टम में ऐसे बदलाव करता है जो कैंसर ट्यूमर्स को मार सकता है। बकौल स्टडी, कोविड-19 से पीड़ित कई मरीज़ों के ट्यूमर अप्रत्याशित रूप से सिकुड़ गए।