inshorts

मरने से पहले दोस्तों संग पढ़ना चाहती थी कैंसर पीड़िता, इच्छा पूरी होने के 2 दिन बाद हुई मौत

चीन में ल्यूकेमिया से पीड़ित 18-वर्षीय युवती याओ यिंगबेई (बेइबेई) की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए शिक्षकों-सहपाठियों ने अस्पताल के कमरे को गुब्बारों और टेडी बियर से सजाकर क्लासरूम में बदल दिया। बेइबेई ने तेज़ बुखार, हड्डियों में दर्द और नाक से खून बहने के बावजूद पढ़ाई की। इस क्लास के महज़ 2 दिन बाद 7-नवंबर को उनका निधन हो गया।