कोई इमोजी पोस्ट न हो, हमें सर/मैम कहना: IIT सीनियर्स ने वॉट्सऐप पर फ्रेशर्स को दिए आदेश
कथित आईआईटी सीनियर्स द्वारा फ्रेशर्स के लिए बनाए गए नियमों से जुड़ा वॉट्सऐप मेसेज ऑनलाइन वायरल हुआ है। इनमें सीनियर्स के साथ चैट और ग्रुप चैट में इमोजी, जिफ, स्टिकर या शॉर्ट फॉर्म का इस्तेमाल नहीं करना, सीनियर्स को सर या मैम कहना और यूज़रनेम में रियल नेम के साथ आखिर में 'जे' लिखना शामिल है।