कोई और तो नहीं चला रहा आपका वॉट्सऐप? ऐसे लगाएं पता

वॉट्सऐप में एक लिंकड डिवाइस फीचर मिलता है जिसके ज़रिए यूज़र्स अपने अकाउंट से लिंक डिवाइस की लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसे चेक करने के लिए वॉट्सऐप के होम पेज पर राइट साइड में ऊपर दिए गए तीन डॉट्स वाले ऑप्शन में लिंकड डिवाइस पर टैप करना होगा। इसमें वॉट्सऐप अकाउंट से लिंक सभी डिवाइस दिख जाते हैं।