मोकामा (बिहार) से विधायक अनंत सिंह ने अपनी बेटी शिवांगी की शादी को लेकर कहा है कि समारोह में सभी आमंत्रित हैं। उन्होंने आगे कहा, "बेटी की शादी है, कोई सिनेमा थोड़े है कि टिकट या कार्ड चाहिए। जो भाई गलती-सलती से छूट गया है, वह माफ करेंगे। शादी में आमंत्रण के लिए कार्ड की कोई ज़रूरत नहीं है।"