समस्तीपुर (बिहार) के मोहिउद्दीन नगर से बीजेपी विधायक राजेश कुमार ने लोगों से कहा है, "कोई घूस मांगे तो उसे जूते मारकर ठीक करो...मुझे फोन करो, मैं भी वहां आ जाऊंगा।" उन्होंने कहा, "गरीबों का नाम आवास योजना से जोड़ने के लिए हज़ारों की राशि दलाली और घूस के नाम पर वसूली जा रही है...पैसा किसी को नहीं देना है।"