सीईए वी अनंत नागेस्वरन ने भारत के अर्थव्यवस्था सर्वेक्षण पर चर्चा करते हुए वित्त वर्ष 2015-2024 के बीच भारत द्वारा प्रति वर्ष दायर किए गए पेटेंट की संख्या 17-गुना बढ़ोतरी वाला ग्राफ दिखाया है। उन्होंने कहा, "9-साल में 17-गुना। यह कोई टाइपो मिस्टेक नहीं...असलियत है।" अर्थव्यवस्था सर्वेक्षण के मुताबिक, भारत अनुसंधान एवं विकास में तेज़ी से प्रगति कर रहा है।