मैक्स हेल्थकेयर के एमडी अभय सोई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की $5 मिलियन वाली 'गोल्ड कार्ड' योजना को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मेरी उस देश (भारत) से बाहर जाने में कोई दिलचस्पी नहीं है जहां मैंने अपना कारोबार खड़ा किया है। मैं कभी भी भारत के अलावा किसी दूसरे देश का नागरिक नहीं बनना चाहूंगा।"