पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भारतीय बल्लेबाज़ सरफराज़ खान के ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर शेयर कर X पर लिखा, "शानदार प्रयास, नौजवान! बहुत-बहुत बधाई और मुझे यकीन है कि इससे मैदान पर बेहतर और लगातार प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।" उन्होंने आगे लिखा, "कोई पृथ्वी शॉ को यह फोटो दिखा सकता है? यह किया जा सकता है!"