सीजेआई बीआर गवई पर कोर्ट में जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर ने कहा है, "ना मैं नशे में था और ना मुझे डर लग रहा है। कोर्ट में जो कुछ हुआ उसका मुझे कोई पछतावा नहीं है।" राकेश ने कहा, "जज न्याय करते हैं, उन्हें संवेदनशील होना चाहिए। मन बहुत दुखी है, मैं माफी नहीं मांगूंगा...।"