कोई भी हो एक जैसा ही लगता हैः 'कोहली रन चेज़ करते हैं तो कैसा लगता है?' सवाल पर गंभीर

भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने 'विराट कोहली जब लक्ष्य का पीछा करते हैं तो ड्रेसिंग रूम से कैसा लगता है?' सवाल पर कहा है कि कोई भी भारत को रन चेज़ कर जिताए, एक जैसा ही महसूस होता है। उन्होंने कहा, "बिल्कुल एक जैसा ही महसूस होता है...आखिरकार यह देश के लिए खेलने के बारे में है।"