कोई व्यक्ति 1 महीने तक फोन न चलाए तो दिमाग और शरीर पर क्या असर पड़ेगा?
'न्यूज़ 18' के मुताबिक, मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर एक महीने का ब्रेक लेने से मानसिक स्वास्थ्य, नींद और ओवरऑल हेल्थ में सुधार आ सकता है। स्क्रीन्स की ब्लू लाइट अक्सर नींद में परेशानी पैदा करती है। मनोवैज्ञानिक डॉक्टर शौनक अजिंक्य ने कहा कि कोई व्यक्ति 3 दिन भी फोन न चलाए तो ब्रेन प्रभावी तौर पर रिसेट होगा।