ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में भारतीय ओपनर केएल राहुल को डीआरएस से आउट दिए जाने पर विवाद छिड़ गया है। 23वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने कैच आउट की अपील की जिसे ऑन-फील्ड अंपायर ने नकार दिया। फिर ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू लिया और स्निको स्पाइक्स के चलते राहुल को आउट दिया गया। राहुल के मुताबिक, बल्ला पैड पर लगा था।