स्टार क्रिकेटर केएल राहुल ने बुधवार को राजकोट में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में शतक जड़ने के बाद मुंह में दो उंगलियां डालकर जश्न मनाया। राहुल का जश्न उनकी हाल ही में जन्मी बेटी इवारा को समर्पित है। राहुल ने बताया था कि यह सीटी बजाना नहीं है उनकी बेटी इसी तरह से दो उंगलियां मुंह में डालती है।